फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। शीशगढ़ में अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इस बीच नगर पंचायत की टीम ने कुछ स्थानों से ही अतिक्रमण हटवाया। इस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाई गई टीम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कस्बे के बरेली बस स्टैंड पर सड़क किनारे कुछ लोगों ने खोखे आदि में सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। उसी जगह पर कुछ लोगों ने अपनी-अपनी जमीन बताकर पटान शुरू कर दिया। खरीदने व बेचने का प्रयास करने लगे। मामले की जानकारी लगने पर नगर पंचायत प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर बरेली बस स्टैंड पर सड़क किनारे रखे खोखो को हटवाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया, लेकिन बरेली अड्डा पर नालों के पास अवैध दुकानों व खोखों को छोड़ दिया।
कुछ दिन पहले सीएम पोर्टल पर शिकायत कर नाले के ऊपर लगी अवैध दुकानें हटाने की गुहार लगाई थी, जिसमें अधिशासी अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में दुकानें हटाने की रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर दिया, जबकि मौके पर नाले के ऊपर दुकानें अपना कब्जा जमाए हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर लोगों ने नगर पंचायत कर्मियों पर पक्षपात व सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन

सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ पुराने लोगों ने कब्जे जमाए हैं। उनको नोटिस दिया गया है। उसके बाद कार्रवाई होगी। इसके अलावा 21 फुट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके कुछ लोग बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसे नगर पंचायत की टीम ने चिह्नित करके अतिक्रमण को हटवाकर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी की अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें