फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजेश अग्रवाल को हटाना वैश्य समाज के लिए झटका, रेखा वर्मा का पद बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद से वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल को हटा दिया है। इस निर्णय को पार्टी में वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व के लिए एक झटका माना जा रहा है। वहीं, पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखने के लिए पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

राजेश अग्रवाल छह बार विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री रह चुके हैं। नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उन्हें इस पद से मुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को अतिरिक्त रूप से दी गई है। पार्टी की ''''''''एक पद एक व्यक्ति'''''''' नीति के अनुसार, गोयल लंबे समय तक दोनों पद नहीं संभालेंगे।
राजेश अग्रवाल को हटाने से रुहेलखंड में वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका है। पार्टी इस कमी को दूर करने के लिए जल्द ही कोई निर्णय ले सकती है। चर्चा है कि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किया जा सकता है। प्रदेश भाजपा की नई टीम में कोषाध्यक्ष का पद अभी खाली है।
विज्ञापन




नई जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चाराजेश अग्रवाल कुछ ही दिनों में 83 साल के होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के कारण उनसे यह अहम जिम्मेदारी वापस ली गई है। उनके बेटे मनीष अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं और नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, राजेश अग्रवाल को भविष्य में कोई सांविधानिक जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें राज्यसभा के जरिये सक्रिय राजनीति से फिर जोड़ा जा सकता है। राजेश अग्रवाल को हटाना वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व पर असर डाल सकता है। हालांकि, पार्टी संगठन या सत्ता में वैश्य समाज के किसी अन्य नेता को जल्द ही अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखना पिछड़ा वर्ग को अपने साथ बनाए रखने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रही है।

पीडीए की काट को पिछड़ा वर्ग पर मेहरबानी
सपा के पीडीए फार्मूले की काट को भी भाजपा मेहनत कर रही है। रुहेलखंड से सटी धौरहरा सीट की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। इसकी वजह रेखा वर्मा का कुर्मी बिरादरी से होना बताया जा रहा है जो पिछड़ा वर्ग में भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते हैं। इसी तरह पिछले दिनों ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में लोध समाज से जुड़े पूरनलाल लोधी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें