फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा में मिले संरक्षित पशु के अवशेष

Sat, 01 Apr 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव पड़री हलवा व मिलक कलारा के बीच दनियां नदी किनारे शुक्रवार को तस्करों ने संरक्षित पशु के अवशेष फेंक दिए। संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने के बाद अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के वध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आए दिन पशु अवशेष मिलने के बाद भी पुलिस तस्करों पर कार्रवाई करने में नाकाम है। इस वजह से पशु तस्करों के हौसलें बुलंद हैं। शुक्रवार को मिलक कलारा के ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इस दौरान ग्रामीणों को पड़री हलवा व मिलक कलारा के बीच दनियां नदी किनारे पशु अवशेष मिले। इन अवशेषों को संरक्षित पशु का बताकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ हिंदू रक्षा दल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संगठन के जिला मंत्री अजय राजपूत की सूचना पर सीओ नबावगंज चमन सिंह चावड़ा, प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर पशु अवशेष की जांच कराई गई। नमूना लेने के बाद अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के अजय राजपूत, नरेन्द्र पाल, भूपराम, रमेश चंद्र आदि ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया जांच की जा रही है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें