फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टेंशन: सावन के आखिरी सोमवार को ही बकरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन का आखिरी सोमवार और बकरीद एक दिन होने से पुलिस अफसरों का टेंशन बढ़ गया है। अफसर ईद का चांद एक दिन बाद दिखने की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि सुरक्षा की तैयारी भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सावन का आखिरी सोमवार 12 अगस्त को है। उसी दिन बकरीद होने की संभावना जताई जा रही है। बकरीद की नमाज सुबह सात बजे शुरू होकर अलग-अलग मस्जिदों में सुबह 11 बजे तक होगी। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण इस दौरान सुबह से ही सड़कों से लेकर शिवालयों तक कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ होगी। इसी कारण पुलिस, प्रशासन के अफसर टेंशन में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदार लोगों से बातचीत करके कुर्बानी दोपहर बाद कराने की कोशिश भी की जाएगी। एक पुलिस अफसर के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक कांवड़ियों की भीड़ काफी छंट जाएगी। इसके बाद कुर्बानी होने पर टेंशन काफी कम रहेगी। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि दोनों त्योहार साथ होने से समस्या तो सामने आएगी, लेकिन उसी हिसाब से सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत करके शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें