बरेली। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली क्षेत्र प्रबंध समिति की बैठक यूनियन कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें डग्गामार बसों, कर्मचारी शोषण और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए रोष जताया गया।
बैठक में डीजल कटौती के नाम पर कर्मचारियों का शोषण एवं डबल ड्यूटी 500 से 630 किलोमीटर एक चालक परिचालक से वाहन संचालित कराने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा बरेली हाफिजगंज नरियावल से दिल्ली जयपुर, सेटेलाइट से पलिया पूरनपुर पीलीभीत डग्गामार बस चालक परिचालक से महीना लेकर रूट आवंटित करने का मुद्दा उठाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए बसों के संचालन के रोक की मांग की गई। इसके अलावा संगठन के आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हरिशंकर और संचालन क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान धारा सिंह, देवेंद्र सिंह, जीवन सिंह, असद कबीर, चंदा मियां, दशरथ प्रसाद, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।