सराफा बाजार स्थित हनुमान मंदिर। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सराफा बाजार स्थित चौरासी घंटा हनुमान मंदिर पर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 16 अप्रैल को होने वाली हनुमान जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे हनुमान बाबा का विशेष शृंगार होगा। उसके बाद में छह बजे से सुंदरकांड का संगीतमय पाठ शुरू होगा। सुबह 10 बजे छप्पन भोग के दर्शन होंगे। उसके बाद में 101 दीपों से बाबा की महाआरती उतारी जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे कन्या भोज कराने के बाद में दोपहर 12 बजे से भंडारा शुरू होगा। इस मौके पर राकेश गुप्ता, अरविंद वैश्य, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, कपिल रस्तोगी, संजय राणा, प्रशांत रस्तोगी, हिमांशु वैश्य, उमंग वैश्य, गौरव चड्ढा, श्याम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद