फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी मेला- रामगंगा किनारे रेत पर बसने लगा तंबुओं का शहर

विज्ञापन
चौबारी मेला- रामगंगा किनारे रेत पर बसने लगा तंबुओं का शहर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा किनारे रेत पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। गंगा स्नान 12 नवंबर को होगा। इसके लिए मेला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। मिठाई से लेकर घोड़ों की खरीद-बिक्री के साथ उनके साजो सामान की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन

11 नवंबर से स्नानार्थियों की भीड़ मेले में जुटनी शुरू हो जाएगी। रातभर मेला चलेगा और 12 नवंबर तड़के की श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इधर, पशु मेले में घोड़ों की खरीद-बिक्री शुरू हो गई है। लोग घुड़सवारी करके घोड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। रविवार को हरदोई के बाबूराम ढाई लाख रुपये का घोड़ा लेकर पहुंचे। रविवार को हुई घुड़दौड़ में उनके घोड़े ने जीत भी हासिल की।
उप्र कौमी सद्भावना समिति की ओर से रविवार को चौबारी मेले में साईं संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम नितीश कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मौजूद सभी को स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा व एसएसपी ने भी कार्यक्रम की सराहना की। एडीएम वीके सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है। वहीं जिला समारोह समिति व जिला कल्याण एसोसिएशन और कौमी एकता एसोसिएशन की ओर से रंगकर्मी जेपी पालीवाल द्वारा लिखित ‘मिले भी तो कब तक’ नाटक का भावुक मंचन किया गया। इसके अलावा केशव सांस्कृतिक दल सोसायटी की ओर से सांस्कृतिक एकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन करने पहुंची समिति की प्रदेश अध्यक्ष ले. कर्नल दीपा चंद्रा ने कहा कि हमारा प्रयास लोक संस्कृति को जगाना है। इसलिए 12 नवंबर को रूहेलखंड के लोकगीत का आयोजन किया जाएगा। वहीं चौबारी मेले में पूछताछ केंद्र भी विनीता मेमोरियल सोशल कल्चरल एजुकेशनल सोसायटी की ओर से शुरू किया गया। सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष कुंवर तुषार चंद्रा ने कहा कि पूछताछ केंद्र पर 24 घंटे स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

खोया पाया शिविर विभाग शुरू
चौबारी मेले में रविवार से खोया पाया विभाग शिविर शुरू कर दिया गया। गंगा माता बचाओ समिति अभियान समिति की ओर से शिविर शुरू किया गया है। समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेले में समिति की ओर से गंगा बचाओ, देश बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें