फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमन जुलूसों में मनाही के बाद भी नजर आईं तलवारें

विज्ञापन
अंजुमन जुलूसों में मनाही के बाद भी नजर आईं तलवारें - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। शहर में अंजुमन के जुलूसों में कई जगह तलवारें लहरा कर शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि, गनीमत रही कि किसी स्थान पर माहौल खराब नहीं हुआ। शनिवार को अंजुमन जुलूसों के साथ अयोध्या मामले में भी फैसला आना था। ऐसे में काफी सख्ती और सतर्कता के बावजूद जुलूसों में तलवारें लहराई गईं। इससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुराना शहर के कई इलाकों में तो जुलूसों में ज्यादातर युवाओं के हाथों में तलवारें नजर आईं। इस संबंध में बात करने पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें