बरेली। उर्स-ए-शराफती के सिलसिले में इन दिनों जगह-जगह जश्ने शाह शराफत की महफिलें सजाई जा रही हैं। इस कड़ी में तीसरे रोज अहमद अली तालाब पर तकरीरी जलसा आयोजित किया गया। इसमें सरपरस्ती पीरे मुर्शिद अशशाह मोहम्मद सकलैन मियां की रही।
इस मौके पर खुसूसी आलिम मौलाना नूर मोहम्मद मुरादाबादी ने अपनी तकरीर में महिलाओं की आजादी, नमाज के बारे में बुुजुर्गानेदीन की नसीहत और मर्द मोमिन की सीरत पर खिताब किया। साथ ही बुजुर्गानेदीन की राह पर चलने में ही बेहतरी बताई। इस दौरान इमरान सकलैनी, सैयद अरबाज सकलैनी, आफाक सकलैनी ने ईद मिलादुन्नबी पर कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। पूर्व में जलसे का आगाज हाफिज कारी आमिल सकलैनी ने कुरान पाक की तिलावत से किया। आयोजन में इतवारी सकलैनी, विक्की सकलैनी, गुड्डू सकलैनी, अनवर, जमील, आमिर सकलैनी, कामरान सकलैनी, हमजा सकलैनी आदि का सहयोग रहा।