बरेली। हज यात्रा पर मां-बाप के साथ जाने वाले दो साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का भी पूरा किराया लगेगा। इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने चाइल्ड हज यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी की है।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने हज कमेटी के हवाले से बताया कि हज यात्री ऑनलाइन हज फार्म में एक कवर नंबर में अधिकतम पांच बालिग आजमीन और दो इन्फेंट चाइल्ड का आवेदन कर सकते हैं। यदि एक परिवार से पांच से ज्यादा लोग जाएंगे तो एक से ज्यादा कवर में आवेदन करना होगा। चाइल्ड हज यात्रियों के लिए गाइड लाइन में कहा गया है कि ऐसे बच्चे जिनकी उम्र नौ सितंबर, 2020 तक या हज यात्रा की वापसी की आखिरी हवाई उड़ान तक, दोनों में से जो पहले हो, दो वर्ष मुकम्मल होगी, उनसे लागू खर्च के मुताबिक पूरा किराया लिया जाएगा। हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2019 है।