फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी छात्रों को फॉर्म भरने का नहीं मौका, एबीवीपी ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन ने छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से वंचित रहे गए छात्रों को बीस नवंबर तक दोबारा मौका दिया है, लेकिन इसमें ओबीसी के छात्रों को मौका नहीं दिया गया। इसके विरोध में शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में हंगामा किया। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। बाद में सीडीओ को ज्ञापन सौंपा और सभी के लिए वेबसाइट खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र आवेदन फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। छात्रों को राहत देते हुए शासन ने बीस नवंबर तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी, लेकिन इसमें ओबीसी छात्रों को दूर रखा गया। सभी वर्ग के छात्रों को मौका दिए जाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे। जिला पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित नहीं थे तो कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में सीडीओ सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि छात्रों की समस्या शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव योगेश पंडित, मनोज यादव, कमल गुप्ता, सपना चौहान, सीमा करिश्मा समेत बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें