बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने रिश्ते के भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि भांजे ने पहले नहाते समय उसकी वीडियो बना ली, फिर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर उससे दुष्कर्म किया।
बरेली के सीबीगंज इलाके की एक युवती के रिश्ते के भांजे ने नहाते समय चोरी छिपे उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती के रिश्ते को भी तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक गांव की निवासी युवती के मुताबिक उसके रिश्ते के भांजे का उसके घर आना जाना था। दो साल पहले वह अपने घर में नहा रही थीं। इस दौरान आरोपी घर आया और चुपचाप उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देने लगा। फिर एक दिन उसने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली।
आरोप लगाया कि आरोपी युवक फिर से सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने बताया कि उसका फरीदपुर से रिश्ता तय हो गया था। 13 जून को उनकी बरात आनी थी। इस दौरान आरोपी फरीदपुर पहुंच गया और अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर उनके रिश्ते को तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।