फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल में बच्चों की कतार वार्ड फुल, लगवाए अतिरिक्त बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और चक्कर आने की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के सभी बेड फुल हैं। चार बेड बढ़ाने के बाद 32 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक तापमान में लगातार हो रही बढ़त के दौरान जरा सी अनदेखी से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। ओपीडी में पहुंच रहे बच्चे डायरिया के साथ ही, खांसी और बुखार की चपेट में भी हैं। जो बच्चे पहुंचे हैं, उनमें से ज्यादातर पांच से सात दिन तक बीमार रहे। परिजन मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। हालत गंभीर हुई तो अस्पताल पहुंचे। बताया कि शनिवार को पूर्व में भर्ती चार बच्चे स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। जबकि छह बच्चे भर्ती किए गए। दोपहर तक 32 बच्चे भर्ती रहे। शाम को भी बीमार बच्चे इलाज को पहुंचे।
वहीं, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एएम अग्रवाल ने बताया कि लगातार गर्म दिन और फिर रात से शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता। जो थकान, सिरदर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने की वजह बनती है। वहीं, धूल भरी हवा से सांस के पुराने रोगियों को भी तकलीफ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें