न्यू गुप्ता डेयरी से भी लिए नमूने
नवाबगंज के ही न्यू गुप्ता डेयरी से पनीर का एक, कालरा/कैलाश बहेड़ी से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल फॉर्चून का एक, भोजीपुरा कुमार स्वीटस हाउस से खोया का एक, भीकमपुर के आरिफ प्रधान किराना से बेसन का एक, बैरियर नंबर दो से सरसों तेल (खुला) एक नमूना लिया। वहीं, एक नमूना समेत 30 किग्रा अनुमानित कीमत करीब छह हजार रुपये का सरसों तेल (खुला) जब्त कर सीज किया गया।
इन प्रतिष्ठानों पर जब्त किया गया माल नरकुलागंज के कानपुर एडिबिल प्राइवेट लिमिटेड से मयूर गोल्ड रिफाइंड पामोलीन ऑयल का एक नमूना लिया। साथ ही, 853 किग्रा कीमत करीब 1,59,226 रुपये का माल समेत मयूर सरताज एक्टिव राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना और 116 लीटर कीमत करीब 22,040 का माल जब्त कर सीज किया गया। बरेली से राजस्थानी पापड़ मसाला का एक नमूना और करीब 22,800 रुपये के पापड़ जब्त कर सीज किए। यहीं से पंजाबी मसाला का एक नमूना लेकर 25,454 रुपये का माल जब्त किया।