फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम लोन की दरों में कमी से रियल स्टेट में आएगा उछाल

Sun, 01 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Reduction in home loan rates will rise in real estate - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर सस्ते आवास बनाने पर बैंक होम लोन की ब्याज दरों पर तीन से चार प्रतिशत छूट की घोषणा की है। अभी ये घोषणा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नौ लाख और 12 लाख तक का लोन लेने पर की गई है। रियल स्टेट कारोबारियों को होम लोन की दरों में कमी आने से अपने कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। बरेली में छोटे और मध्यम श्रेणी के 15 सौ से दो हजार आवास बने खड़े हैं या फिर उनका स्ट्रक्चर तैयार है। होम लोन सस्ता होने से नए साल पर अपना घर कम कीमत में खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन

पीएम की घोषणा के मुताबिक शहरी इलाकों में अपना घर खरीदने के लिए नौ लाख का लोन लेने पर चार प्रतिशत और 12 लाख का मकान खरीदने पर तीन प्रतिशत ब्याज की छूट मिलेगी। गरीब और मध्यम श्रेणी के परिवारों को नए साल पर सस्ते और छोटे घर खरीदने में आसानी होगी। होम लोन में तीन से चार प्रतिशत छूट की घोषणा से बिल्डरों को रियल स्टेट कारोबार में बूम आने की उम्मीद बंधी है। नोट बंदी की वजह से सुस्त पड़ा रियल स्टेट का कारोबार होम लोन सस्ता होने से तेजी पकड़ सकता है। क्रेडाई के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष रमनदीप सिंह बग्गा का कहना है कि होम लोन की दरें सस्ती होने के बाद अपना खरीदने वालों के लिए ये सही समय होगा। मेगा सिटी के पियूष अग्रवाल का कहना है कि होम लोन पर ब्याज दरों में कमी से छोटे मकानों का कारोबार गति पकड़ेगा। नोट बंदी की वजह से रियल स्टेट का जो कारोबार सुस्त पड़ गया था, उसमें तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभी होम लोन की दरें और सस्ती होंगी। सरकार सबको आवास उपलब्ध कराने के लिए अभी आवास संबंधी और योजनाएं ला सकती है। कारोबारी नवाब अयूब हसन खां का कहना है कि होम लोन की दरें सस्ती होने से ये कारोबार नोट बंदी के बाद आई मंदी से उबरेगा। इसका सीधा फायदा मध्यम श्रेणी परिवारों और कारोबारियों दोनों को होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें