भुता। कस्बा भुता के थाने का वार्षिक निरीक्षण एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया। यहां अभिलेख व रजिस्टरों को देखा, जो अपूर्ण मिले। नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को थान में दोपहर 1:30 बजे एसपी दक्षिणी पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वहां उपस्थित संभ्रांत लोग व प्रधान से फीडबैक लिया और समस्याओं की जानकारी की। तभी वहां मौजूद रामखिलावन मिश्रा ने कस्बा भुता के मुख्य मार्ग पर बाजार के सामने तिराहे पर लंबा जाम लगने की समस्या की शिकायत की। बंटू सक्सेना पूर्व प्रधान ने पुलिस स्टाफ बढ़ाने की मांग की। इसके बाद एसपी ने अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान बीट बुक, अपराध रजिस्टर, एचएस अपराधियों की निगरानी, गिरफ्तारी वारंट, सम्मन, अपूर्ण विवेचना को उप निरीक्षकों आवंटित कर थाना प्रभारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
एसपी ने चौकीदारों को कंबल दिया और चौकीदार राम बहादुर, एसआई चेनू राम राणा, एचएम केपी सिंह के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सीओ आशुतोष शिवम, थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह आदि रहे।
प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाईं महिला कांस्टेबल
महिला बीट कांस्टेबल बीना से एचएस अ और ब का अंतर पूछा तो वह नहीं बता पाईं। जगदीश सिंह दीवान पर क्राइम रजिस्टर पूर्ण न मिलने पर अन्य अभिलेख, साइबर क्राइम रजिस्टर का फॉर्मेट गलत व तमाम खामियां मिलने पर एक सप्ताह में सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा नव निर्मित थाना भवन में मिलीं खामियों को ठीक करने आदि को ठीक करने को कहा। संवाद