फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिव मंदिर के पास कूड़ाघर बनवाने से मना करने पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव करमपुर के ग्रामीणों ने शिव मंदिर के पास बनाए जा रहे कूड़ाघर का विरोध कर मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी से शिकायत कर मंदिर के पास बनाए जा रहे कूड़ाघर को रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जागन लाल मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीण लीलाधर, राजीव, खुशाल सिंह, भानुप्रताप, राजीव, राममोहन आदि ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके गांव में शिव मंदिर है। वहां पर लोग नियमित पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन कुछ लोग मंदिर के पास कूड़ाघर बनवा रहे हैं। इससे मंदिर के पास गंदगी होने के कारण लोगों को पूजा-अर्चना करने में परेशानी होगी। विरोध करने पर मंदिर पर ताले लगाने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें