एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष-2017 अवंतिका डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड लखनऊ के इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय कार्यक्रम सलाहकार जयंत चौधरी, निदेशक आनंद अग्रवाल और पतंजलि विश्वविद्यालय के डॉ. कुलवंत वाचस्पति ने भट्ट के योगदान की तारीफ की।
भट्ट बरेली के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और स्कूल के प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।