बरेली। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी देवर को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पिछले दिनों एक महिला ने थाना इज्जतनगर में अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पति की मौत के बाद उनसे शादी कर बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की बात कहकर शारीरिक संबंध बना लिए। डेढ़ साल तक देवर संबंध बनाता रहा लेकिन जब शादी की बात कही तो इनकार कर दिया और घर से निकाल दिया। इस मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी और शुक्रवार को चढ़ने वाली देवर की लगुन रुकवाने की मांग की थी।