फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल का सीएम योगी पर बड़ा हमला, 'अर्द्धकुंभ को कुंभ के नाम से प्रचारित करके किया बड़ा पाप'

Thu, 04 Apr 2019 12:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के नामांकन के बाद सपा और बसपा की संयुक्त सभा इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित की गई, जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
विज्ञापन


यादव ने कहा कि अर्द्धकुंभ को कुंभ के नाम से प्रचारित करके मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा पाप किया है। विगत दिनों इस कुंभ के आयोजन में आठ सौ करोड़ का घोटाला किया गया है। 

बोले- भाजपाई गुन्नौर की जनता को आदिवासी कह रहे हैं लेकिन वे यह नहीं जानते कि गुन्नौर की जनता ने सदैव राजनीतिक इतिहास बनाने के कार्य किए हैं। ऐसे नासमझ लोगों को संसद में पहुंचने का कोई हक नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसभा में इतनी बड़ी भीड़ देखकर उन्हें यह विश्वास हो गया है कि धर्मेंद्र अपनी जीत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी के बारे में बोले- भाजपा आयातित प्रत्याशी हारने का रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं। 
विज्ञापन

मैनपुरी और एटा के चुनाव हारने के पश्चात बदायूं की जनता इनकी जमानत जब्त कराकर इन्हें बाइज्जत विदा करने का कार्य करेगी। 
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में महागठबंधन के बनने से उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा विरोधी नीतियों को बताएं। जनसभा में धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें