फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला से तीन बार सांसद रहे राजवीर सिंह का निधन

विज्ञापन
राजवीर सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
काफी समय से चल रहे थे अस्वस्थ, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

बरेली। आंवला लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे राजवीर सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय तक जनसंघ और भाजपा से जुड़े रहे। वर्ष 2004 में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तब से वह सपा में थे।
मूलरूप से बदायूं की दातागंज तहसील के बराही गांव के रहने वाले राजवीर सिंह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चार दिन पहले ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। बुधवार सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ से की थी। और फिर भाजपा से जुड़े रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहद करीबी रहे। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, जनसंघ के सचिव और जनता पार्टी के महासचिव के पद पर आसीन रहे। वर्ष 1989, 1991 और 1998 में बरेली की आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद राजवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आ गए। वर्ष 2004 में मुलायम सिंह यादव ने ही उन्हें सपा की सदस्यता ग्रहण कराई थी। वर्ष 2004 में सपा से आंवला लोकसभा सीट चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। इसके कुछ समय बाद स्वास्थ्य कारणों से वह सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। वह लोकतंत्र सेनानी भी थे। उनके पुत्र धीरेंद्र सिंह धीरू को कुछ समय पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। देर शाम बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य समेत तमाम उनके घर पहुंचे।
आज रामगंगा तट पर राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
पूर्व सांसद राजवीर सिंह के पार्थिव शरीर को नोएडा से शाम करीब छह बजे सिविल लाइंस स्थित संजय कम्युनिटी हॉल के सामने वृंदावन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर लाया गया। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे उनकी अंतिम यात्रा यहां से रामगंगा के लिए रवाना होगी। पुल के पार रामगंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद राजवीर सिंह के निधन पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर चौधरी ने शोक सभा में कहा कि पूर्व सांसद राजवीर सिंह को हमेशा समाज सेवा और मूल्यों पर आधारित राजनीति के लिए याद किया जाएगा। वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि कि राजवीर सिंह ने युवावस्था में ही संघ के प्रचारक के रूप में काम शुरू कर दिया था। इसके बाद वह जनसंघ, जनता पार्टी और बाद में भाजपा में कई पदों पर रहे। इस दौरान विनोद गुप्ता, वेदप्रकाश वर्मा, सुरेशबाबू मिश्र, राजेंद्र पाल सिंह, सुंदरलाल, सुमंत महेश्वरी आदि ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें