फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, खीरी में गिरे ओले, फसलों को नुकसान

Fri, 20 Mar 2026 11:47 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बरेली समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। उधर, लखीमपुर खीरी जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से ठंडा हुआ मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे रिमझिम बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवा भी चली। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बृहस्पतिवार को दोपहर तक बादल मंडराते रहे, लेकिन निम्न वायुदाब का क्षेत्र नहीं बनने से बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.4 व न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है।  

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवा के साथ पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। इससे बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर गरज-चमक और तेज हवा संग बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का सुझाव दिया है। उधर, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। 

बदायूं में भी हुई बारिश 
बदायूं में रिमझिम बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और जगह-जगह कीचड़ की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी साफ नजर आया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती।

विज्ञापन

बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान - फोटो : संवाद
तराई में भी बदला मौसम 
पीलीभीत में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह के समय भी बूंदाबांदी हुई। मौसम के मिजाज ने किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल के हवा की वजह से गिरने की आशंका किसान जता रहे हैं। तेज बारिश हुई तो कटाई भी प्रभावित होगी। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में गिरे ओले - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे 
लखीमपुर खीरी में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। केशवापुर कस्बे के निकटवर्ती गांवों में बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की सरसों, गेहूं , अरहर, मसूर, चना व आम की फसल के बौर को नुकसान हुआ है। मोहम्मदी, बेहजम क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। गुलचौरा निवासी शिव कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी लगभग एक एकड़ सरसों कटी हुई पड़ी है, जिसे नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें