फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: कम दूरी की फास्ट ट्रेनों का संचालन करेगा रेलवे, बरेली से चार रूट चिह्नित, जल्द होगा सर्वे

Sat, 27 Jul 2024 08:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। इसको देखते हुए कम दूरी के रूटों पर रेलवे फास्ट ट्रेन के संचालन की योजना बना रहा है। इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी दूरी की फास्ट, सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिए रेलवे कम दूरी की फास्ट ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली में इसके लिए चार रूटों को चिह्नित किया गया है। रेलवे पहले इन रूटों पर सर्वे कराएगा। इसके बाद प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी रहती है। 250-300 किमी तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली-बरेली-लखनऊ, लखनऊ-बरेली-देहरादून रूट पर रहती है। इन रूटों पर कई बड़े स्टेशन पड़ते हैं जो व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं। बड़ी संख्या में दैनिक यात्री भी चलते हैं। 

Bareilly News: नेशनल बॉक्सर युवती ने जिम छोड़ा तो ट्रेनर ने कर दी हद पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन


छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-देहरादून, बरेली-आगरा रूटों को चिह्नित किया है। काठगोदाम-लखनऊ, लालकुआं-लखनऊ रूटों पर भी छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों के संचालन के लिए सर्वे कराया जाएगा। 
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि निकट भविष्य में छोटी दूरी की फास्ट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। रूटों का सर्वे कराने के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें