फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ मेला के दौरान आठ जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा रेलवे

Mon, 20 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में आठ जोड़ी यानी अप-डाउन 16 ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ियां प्रमुख रूप से हरिद्वार, ऋषिकेश, गुढ़मुक्तेश्वर और बदायूं रूट की हैं। सावन माह को लेकर बरेली जंक्शन समेत बदायूं और कछला रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त प्रबंध भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा चार जोड़ी मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों में भी अतिरिक्त कोच की योजना है। उन्होंने बताया कि बरेली व मुरादाबाद होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों पर सावन माह में अतिरिक्त दबाव होता है। इसके अलावा बदायूं के कछला गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जाते हैं।
इस रूट की ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने के साथ कछला ब्रिज स्टेशन पर ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच का शेड्यूल भी 30 जुलाई से पहले जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें