फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे का विशेष चेकिंग अभियान, 21 ट्रेनों में 112 यात्री बेटिकट पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित यात्रा पर 189 यात्रियों से भी वसूल किया गया जुर्माना
विज्ञापन

बरेली। रेलवे की ओर से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 21 ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान 112 यात्रियों को बेटिकट और 189 को अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा गया। इनसे जुर्माना वसूल किया गया।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 20 टिकट चेकिंग टीमों ने मुरादाबाद से लखनऊ के बीच मंगलवार और बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 112 लोगों से 63,730 रुपये, अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 189 यात्रियों से 82,960 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने पर पांच यात्रियों से 650 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षित, संरक्षित यात्रा के संबंध में निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें