फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलकर्मी ने देवताओं को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 02:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आरोपी रेलकर्मी इज्जतनगर रेल मंडल के डिपो स्टोर में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात है और रेलवे कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि उसने देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। 
विज्ञापन
आरोपी रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रेलवे कर्मचारी ने देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो गई। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप में रेलकर्मी विकास जोरवाल की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद खासी हलचल रही। कुछ लोगों ने इसके स्क्रीनशॉट पुलिस अधिकारियों को शेयर कर दिए। रेलकर्मी की फेसबुक आईडी की फोटो भी एक्स पर शेयर की गई। फेसबुक आईडी पर उसका नाम विकास जोरवाल और निवासी बामनवास राजस्थान लिखा है। 

बताया जा रहा है कि विकास जोरवाल इज्जतनगर रेल मंडल के डिपो स्टोर में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात है और रेलवे कॉलोनी में रहता है। वह काफी टशन में रहता है और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहता है। 

विज्ञापन

अब इंस्टाग्राम पर डाले गए उसके टशन वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सजा सात साल से कम है, इसलिए उसे नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया। विवेचना के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।

आरोपी को बर्खास्त करने की मांग

डीआरएम से आरोपी रेलवे कर्मी विकास जोरवाल को बर्खास्त करने की मांग भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआत एक जातीय पोस्ट शेयर करने को लेकर हुई। उसने एक जाति को लेकर बेहूदा टिप्पणी की। इसके बाद बहस बढ़ गई।
विज्ञापन

पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट

शाही के रम्पुरा चौराहे पर स्थित संगम विहार कॉलोनी के रहने वाले एक किशोर ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। हिंदू रक्षा दल के हिमांशु पटेल ने मामले की शिकायत की। जिस आईडी से पोस्ट की गई वह भी छद्म नाम से चलाई जा रही है। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें