मुरादाबाद से 354 किलोमीटर दूर हो जाएगा गाजियाबाद
शुक्रवार को दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए यात्रा मुश्किल भरी रहेगी। मुरादाबाद से गाजियाबाद की दूरी मात्र 141 किलोमीटर है। यह दूरी ट्रेन लगभग ढाई घंटे में तय करती है। अब दिल्ली जाने वाली ट्रेनें लक्सर होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी।
लक्सर से गाजियाबाद 214 किलोमीटर है। ऐसे में उन्हें मुरादाबाद से लक्सर 140 और लक्सर से गाजियाबाद पहुंचने में 214 किलोमीटर कुल 354 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
कल निरस्त रहेगी सरयू-यमुना एक्सप्रेस
अंबाला-लुधियाना-जालंधर सेक्शन पर पटरियों और स्लीपर की मरम्मत और सब-वे निर्माण के चलते 29 जून को रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। जंक्शन से गुजरने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस 14650 डाउन शनिवार को रद्द रहेगी। वापसी में शहीद एक्सप्रेस 14673 अप भी एक जुलाई को निरस्त रहेगी। 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और 14649 अप अंबाला कैंट में आधे घंटे रोककर चलाई जाएगी।
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 13006 डाउन करतारपुर-जालंधर सिटी के बीच रोककर गुजरेगी। अमृतसर दरभंगा जनसेवा एक्सप्रेस बीज जालंधर होते हुए गुजरेगी। इसके अलावा दिल्ली अंबाला रूट की एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को डायवर्ट किया है।