फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग टीम भावना से करें काम: गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (संरक्षा) नरेश चंद्र गोयल ने मंडल की बेहतर संरक्षा के लिए रेलवे के अधिकारियों को बधाई दी है। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी ऐसे ही बेहतर कार्य करके इज्जतनगर मंडल का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

नरेश चंद्र गोयल इज्जतनगर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर डीआरएम आफिस पहुंचे। डीआरएम सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह बात समझनी चाहिए। उन्होंने इज्जतनगर मंडल की इसी टीम भावना की खुले दिल से तारीफ की। उन्होेंने कहा कि इज्जतनगर मंडल की यही टीम भावना पांच-छह सालों में बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रही है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत करने के उपरांत वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल साह ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल की रेल संरक्षा पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंडल पर संरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा सीएल साह ने रेल संरक्षा विषय पर संबोधित किया।
विज्ञापन


प्लेटफार्म बदलने पर 15 रुकेगी ट्रेन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म बदलने पर ट्रेन 15 मिनट अतिरिक्त रुकेगी। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (संरक्षा) नरेश चंद्र गोयल ने कहा कि आमतौर पर देखा गया है कि स्टेशनों पर अचानक ट्रेन का प्लेटफार्म बदल दिया जाता है, जिससे ट्रेन छूटने के डर से यात्री हड़बड़ाहट में पुल के बजाय पटरियां पार करके ट्रेन आने वाले प्लेटफार्म की ओर दौड़ लगाते हैं, जिससे कई बार हादसा तक हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इज्जतनगर मंडल में अगर अचानक प्लेटफार्म बदला जाता है तो ट्रेन आने के बाद 15 मिनट तक रुकी रहेगी, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें