फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: राहुल गांधी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, बरेली कोर्ट में शख्स ने दी अर्जी, पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट

Tue, 25 Jun 2024 10:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सुभाषनगर के युवक ने कोर्ट में मामला उठाया है। अदालत ने अर्जी को स्वीकारते हुए कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI/AICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर के पंकज पाठक ने अदालत में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का वाद दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। अदालत ने अर्जी स्वीकारते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

पंकज पाठक की तरफ से पूर्व बार अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि पंकज पाठक 28 मई को दोपहर दो बजे कचहरी प्रांगण में अनिल द्विवेदी के चैंबर में टीवी देख रहे थे। तब एक रैली के दौरान राहुल गांधी का भाषण सुना। इसमें उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कहीं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी ने खुले मंच से आम नागरिकों की भावनाओं को भड़काने, संघर्ष का वातावरण तैयार करने व सामाजिक ताने-बाने को खंड-खंड करने का प्रयास किया है। भाषण जनमानस के बीच साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने के साथ ही धर्म, जाति और जनसंख्या के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देगा। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर इंस्पेक्टर कोतवाली से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें