फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा रस सुधा सिंधु, राधा सौभाग्य मंजरी...

विज्ञापन
राधाष्टमी पर राधा-कृष्ण को भोग लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी, ठकुरानी के उपासकों ने रखा उपवास
विज्ञापन

घरों और मंदिरों में गूंजे बधाई गीत, भक्तों ने लगाए छप्पन भोग

बरेली। घरों और मंदिरों में मंगलवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के भजन गाए। तमाम लोगों ने उपवास रखकर ‘राधा रस सुधा सिंधु, राधा सौभाग्य मंजरी, राधा बृजांगना मुख्या राधई वा राध्यते मया’ मंत्र का जाप करते हुए पूजा अर्चना की। हरि मंदिर, दरगाह मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तों ने राधा रानी को छप्पन भोग लगाया और एक दूसरे को राधा अष्टमी की बधाई दी।
श्री सनातन धर्म मंदिर, मॉडल टाउन में राधा अष्टमी उत्साह के साथ श्रद्धाभाव से मनाई गई। सुबह साढ़े आठ बजे महिला मंडल ने राधा रानी के भजन गाए। महिला मंडल की प्रेम ध्वनि, मीरा सेठी, चचंल अरोरा, सुनीता मानिक, लता, प्रेमलता ने राधा रानी का गढ़ भाई, बरसाने में बाजे शहनाई, हे करुणामयी राधे हमें तेरा सहारा, तीनों लोको में हमारी प्यारी बृषभान दुलारी राधा रानी आदि भजन सुनाकर सभी का मन मोह लिया। मंदिर में राधा जी और ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। महामंत्री संजीव चांदना ने सभी को राधा रानी के प्राकट्य उत्सव की बधाई दी। उन्होंने बताया कि श्री सनातन धर्म मंदिर का वार्षिक उत्सव 12 नवंबर से 19 नवंबर तक मनाया जाएगा। चित्र विचित्र महाराज की भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रधान कमलनयन, उप सचिव अजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष उमेश धमीजा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री हरि मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल की अलका छाबड़ा, नीलम साहनी, ममता ओबराय, मीरा कथूरिया ने भजन संध्या करके राधा अष्टमी मनाई। श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने लोगों को राधा अष्टमी की बधाई दी। श्री गणेश महोत्सव समिति ने विधि विधान से गणेश जी का पूजन किया। इसके बाद धूमधाम से राधा अष्टमी मनाई। इसमें महिलाओं ने भजन गाए। वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के स्वरूपों की झांकियां सजाकर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। कार्यक्रम में अनिल पाटिल, विशाल भारद्वाज, मुनीश शर्मा, राजीव अग्रवल, विजय पाटिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें