फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इनकमिंग लाइन में धमाके से कुतुबखाना उपकेंद्र ठप, एक लाख लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 33 केवी इनकमिंग लाइन-2 में मंगलवार रात सवा दस बजे जोरदार धमाके के साथ कुतुबखाना उपकेंद्र ठप हो गया। इससे जुड़े कई फीडर बंद हो गए। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे, पर कामयाबी नहीं मिली। इससे एक लाख लोग (20 हजार उपभोक्ता) परेशान हुए।
विज्ञापन

धमाके की वजह से इलाके में दहशत फैल गई। आला हजरत दरगाह, सराय खाम, मोती पार्क, जिला अस्पताल, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज, पुराना रोडवेज, बाग ब्रिगटान फीडर ठप हो गए। एक्सईएन सुरेंद्र गौतम ने बताया कि घटना के बाद 33केवी वर्टिकल के एक्सईएन व जेई को सूचना दी गई। कुतुबखाना बिजली उपकेंद्र के कर्मचारी व 33केवी वर्टिकल के इंजीनियर देर रात तक फाल्ट को ठीक करने में जुटे हुए थे। इस दौरान हेल्पडेस्क व हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों को दर्ज करना तक बंद कर दिया।

जिला अस्पताल व पुराने बस अड्डे पर भी छाया अंधेरा
फाल्ट के साथ जिला अस्पताल और पुराने बस अड्डे पर भी अंधेरा छा गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी व अन्य वार्डाें में भर्ती मरीजों को भी काफी परेशानी हुई। हालांकि, जनरेटर से कुछ हद तक मरीजों को राहत मिली। बच्चा वार्ड की लाइट खराब होने के कारण वहां अंधेरा छा गया। हालांकि, कुछ देर बाद ही जिला अस्पताल के बिजली कर्मचारियों ने उसे जनरेटर से जोड़ दिया। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज व उनके तीमारदारों ने बाहर खुले में रात बिताई। सर्जिकल वार्ड में गर्मी के कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एसडीई को करते रहे कॉल, नहीं मिला जवाब
उपकेंद्र में फाल्ट होने के बाद एसडीई ओपी कुशवाह को उपभोक्ताओं के साथ उनका स्टाफ भी कॉल करता रहा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसडीई सक्रिय हुए और उपकेंद्र पहुंचकर व्यवस्था को देखा।
अन्य इलाकों में भी हुए लोकल फाल्ट
शाहदाना उपकेंद्र के गंगापुर चीनी वाली गली में तार टूटने से रात आठ बजे से 9:30 बजे तक बिजली संकट रहा। 33 केवी लाइन ट्रिप होेने से सिटी स्टेशन फीडर शाम सात से आठ बजे तक बंद रहा। सिकलापुर में बंच केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस, कैंट, डेलापीर उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में भी फेस नहीं आने की समस्या बनी रही। सुभाषनगर के रैन बसेरा फीडर पर मंगलवार शाम छह बजे ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई। इस वजह से नौ बजे तक बिजली गुल रही। सुबह 11 बजे रामपुर गार्डन में ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। राजेंद्रनगर में भी सुबह ट्रांसफार्मर का डियू खराब होने से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें