फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी में इलाज के लिए लगी कतार

Tue, 10 Mar 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। अवकाश के बाद सोमवार को खुली जिला अस्पताल की ओपीडी में हर तरफ कतार लगी दिखी। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक से परामर्श लेने व दवा काउंटर पर भी मरीजों व तीमारदारों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके चलते मरीज परेशान भी हुए।
ओपीडी में करीब 2310 मरीजों को देखा गया। इनमें से 600 पुराना पर्चा लेकर पहुंचे थे। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच के लिए कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। पहले पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए धक्कामुक्की और नोकझोंक होने पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे काउंटर पर कतार में लगे बिना पर्चा बनवाने जा रहे लोगों को रोककर लाइन में खड़े लोगों ने आपत्ति जताई। नोकझोंक, धक्कामुक्की होने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

फिजिशियन राहुल वाजपेयी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, जुखाम, पेट दर्द के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें