फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य मार्ग निर्माण पर उठे गुणवत्ता के सवाल

Fri, 08 May 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद नवाबगंज की पहल पर नगर के मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू हुआ है। अशोक चौक से बाइपास मार्ग तक यह कार्य होना है। पनघैली नदी के पुराने पुल से बाइपास मार्ग तक सड़क बन चुकी है।
विज्ञापन

पुल से अशोक चौक तक का निर्माण अभी बाकी है। नगर का मुख्य मार्ग पहले गड्ढों में तब्दील हो चुका था। लोक निर्माण विभाग ने अशोक चौक से सड़क उखाड़कर गिट्टी डालकर काम शुरू किया है। नामित सभासद राजकुमार गुप्ता ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग मानक के अनुसार सड़क नहीं बना रहा है। इससे सड़क के जल्द टूटने की आशंका है। पुराने काले मलबे को सड़क में दबाया जा रहा है। उन्होंने काली पपड़ी हटाकर साफ करने और फिर गिट्टी डालने की मांग की।
वर्जन,
मलबा रामलीला मैदान में डलवाया जा रहा है। बचे हुए पत्थर सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए दबाए गए हैं। मैंने निरीक्षण किया है। काम मानक के अनुसार हो रहा है। - राजेश कुमार, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें