फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में तैनात सफाईकर्मी नहीं हुआ क्वारंटीन, मची खलबली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित परिवार के संपर्क में रहे सफाईकर्मी को क्वारंटीन नहीं करने पर उठे सवाल

बरेली। स्वास्थ्य विभाग जिस पर कोरोना संक्रमण रोकने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी है, वहीं कोरोना वार्ड में संक्रमितों के संपर्क में रहे एक सफाई कर्मी को खुला घूमने के लिए छोड़ दिया गया। आईसीएमआर की गाइड लाइन के मुताबिक इस कर्मचारी को क्वारंटीन रहना था लेकिन इसके बजाय अफसरों ने उसकी ड्यूटी लगा रखी है फिर भी वह अस्पताल में जहां चाहे वहां जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने मामला जानकारी में आने के बाद भी पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

नोएडा की सीजफायर कंपनी से सुभाषनगर में अपने घर लौटे युवक की 29 मार्च को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी जिसके दो दिन बाद उसके परिवार के पांच और लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया गया था। पिछले दिनों इन सभी की लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया लेकिन उनके वार्ड में तैनात रहे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन्हीं डॉक्टरों और स्टाफ के साथ वार्ड में सफाईकर्मी राजा की भी ड्यूटी लगी थी जो वहां साफ-सफाई का काम भी करता था। अफसरों ने न उसे क्वारंटीन कराया न ही अवकाश दिया।
राजा का क्वारंटीन किए जाने वाले स्टाफ की लिस्ट में था। होटल में उसका कमरा भी बुक कराया था। फिर भी वह वहां नहीं गया और यहीं डटा हुआ है। हमने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। मुझे पता नहीं है कि वह काम कर रहा है या नहीं। उसकी ड्यूटी मैं नहीं ठेकेदार लगाता है। - डॉ. टीएस आर्या, सीएमएस जिला अस्पताल

कोरोना संक्रमितों की सफाई करते हुए भी छुट्टी पर रहा, अब ड्यूटी कर रहा हूं

सोमवार को राजा अस्पताल परिसर में बेधड़क घूमता मिला। कोरोना वार्ड में काम करने वाले कर्मचारी के चेहरे पर सिर्फ सिंगल लेयर मास्क था और शरीर पर साधारण कपड़े। बात हुई तो उसने बताया कि वह वार्ड में भी ऐसे ही काम करता है। अब सुपरवाइजर ने उसकी ड्यूटी लगा रखी है। उसने बताया कि कोरोना संक्रमितों की साफ-सफाई करने के दौरान भी उसे बीच में दो दिन उसे पता नहीं किन कारणों से अवकाश पर भेजा गया था। इस दौरान उसकी जगह वार्ड में एक दूसरे सफाईकर्मी ने ड्यूटी की। वह सफाई कर्मी कौन था और अब कहां है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। मामले पर सुपरवाइजर से बात की गई तो उसने इस पर कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया।

महिला अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका से भीड़ इकट्ठी होने से रोकने के लिए बंद कराई गई महिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को कुछ पाबंदियों के साथ फिर शुरू करा दी गई। फिलहाल ओपीडी में सिर्फ गंभीर मरीजों का इलाज करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि पहले दिन काफी कम लोग ओपीडी में पहुंचे। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक इमरजेंसी में पहले से गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। अब इमरजेंसी ओपीडी और फ्लू कॉर्नर ओपीडी शुरू करने का आदेश दिया है। इसके लिए स्टाफ तैनात कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


सैनिटाइज हुआ पुरुष और महिला अस्पताल
सोमवार को एक बार फिर नगर निगम और अग्निशमन विभाग ने जिला और महिला अस्पताल को सैनिटाइज किया। कोरोना आइसोलेशन, क्वारंटीन वार्ड में केमिकल का छिड़काव किया। महिला अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी समेत अन्य कार्यालय और परिसर को सैनिटाइज किया गया। ब्यूरो

नेपाली युवकों समेत 33 की रिपोर्ट निगेटिव, जांच को भेजे 67 सैंपल

रविवार शाम नेपाली युवकों समेत 33 लोगों सैंपल की जांच रिपोर्ट आईवीआरआई की लैब से सोमवार को निगेटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली। देर शाम तक स्क्रीनिंग और सर्वे के दौरान संदिग्ध पाए गए 67 लोगों के सैंपल और लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 37 टीमों ने क्रमिक रूप से 2393 घरों का सर्वे किया। इस दौरान दो लोग संदिग्ध मिले, जिनका सैंपल लेने की संस्तुति की गई। दूसरे राज्यों से आए 13 लोगों को क्वारंटीन कराया गया। तीन सौ बेड वाले अस्पताल में 64 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर आईवीआरआई भेजा गया है।
बिथरी कोरोना लेवल वन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शाहजहांपुर से आए थाईलैंड के कोरोना संक्रमित की दो रिपोर्ट क्रमिक तौर पर निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उसका इलाज कर रहे डॉ. विवेक और कौशल भारती ने उसके स्वस्थ होने पर खुशी जताई है। संक्रमितमुक्त हुए युवक ने भी डॉक्टरों का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें