फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बनते ही उखड़ने लगी कुतुबखाना पुल की सर्विस रोड, खामियां मिलने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दी चेतावनी

Tue, 27 Feb 2024 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को कुतुबखाना पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने अभियंताओं की क्साल लगाई। कहा कि  अभी ये हाल है तो सड़क कितने दिन चलेगी? 
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया कुतुबखाना पुल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कुतुबखाना पुल की सर्विस रोड बनते-बनते ही उखड़ने लगी है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे तो गुणवत्ता की पोल खुल गई। उन्होंने हाथ से छूकर देखा तो बजरी कोलतार से अलग हो रही थी। इस पर अभियंताओं से सवाल पूछा तो वे जवाब नहीं दे सके। मंत्री ने कहा कि अभी ये हाल है तो सड़क कितने दिन चलेगी? इस पर अफसर बगलें झांकने लगे।

विज्ञापन


निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। कोलतार और बजरी की पतली परत डालने व सस्पेंशन ज्वाइंट और सड़क के स्तर में अंतर देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अभियंता बोलेे- निर्माण के दौरान जो कमियां रह गई हैं, फिनिशिंग में उनको दूर कर लिया जाएगा। महापौर उमेश गौतम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद सहित सेतु निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने पुल पर बाइक चलवाई 
निरीक्षण के दौरान अभियंता उस वक्त सकते में आ गए जब मंत्री ने कहा कि बाइक चलाकर देखिए, फिर बताइए ज्वाइंट पर कितने झटके लग रहे हैं। अभियंताओं ने झटके लगने की पुष्टि की तो मंत्री बोले- जल्दबाजी में गुणवत्ता का ख्याल क्यों नहीं रखा गया? इस पर अभियंता कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि महादेव सेतु (कुतुबखाना पुल) अब बनकर तैयार है। यह बरेली के लिए लाइफ लाइन है। जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों पुल का लोकार्पण कराया जाएगा। पुल की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें