फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र हत्याकांड: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल समेत दस पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल गंगवार की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में पत्नी संगीता की ओर से दस नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान पूरनलाल पटेल व उसका भाई पवन भी नामजदों में शामिल है। पुलिस ने दबिश देकर 12 लोगों को पकड़ा है। संगीता के साथ कई लोग एसएसपी से मिले और सुरक्षा की मांग की। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी पीड़ितों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के गांव खरदाह से बरेली लौटते समय बाइक सवार पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने भाई विनोद की हत्या के मामले में वादी थे जिसका जल्द फैसला आना था। हत्या के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने रात भर हंगामा किया। रात साढ़े तीन बजे पंचनामा भरा जा सका। पत्नी संगीता ने दस लोगों पर हत्या की रिपोर्ट करा दी। इनमें जेल में बंद पूर्व प्रधान हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल पटेल व उसका चचेरा भाई पवन शामिल हैं। इसके अलावा पवन के भाई विपिन व सिपिन, पूरनलाल का भतीजा गौरव, अर्जुन सिंह, सौरभ, देवेंद्र, संतोष, ब्रजेश कुमार उर्फ बिरजू पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने 12 लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है, हालांकि इनमें नामजद शामिल नहीं हैं। दोपहर के वक्त बदहवास संगीता को लेकर जुलूस के रूप में परिवार के लोग एसएसपी अनुराग आर्य से उनके दफ्तर में मिले। उनसे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें सख्त सजा दिलाने व पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। एसएसपी ने इसका भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन

-
ये हुआ था घटनाक्रम
मंगलवार शाम पौने पांच बजे गांव से पुष्पेंद्र बरेली लौट रहे थे। पीछे से घात लगाकर आए बाइक सवार हमलावरों ने पुष्पेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। पुष्पेंद्र हड़बड़ाहट में बाइक लेकर भागे तो सीएनजी पंप से पहले रोड किनारे बने मकान की ओर मुड़कर वह गिर गई। बताते हैं कि बाइक चला रहे युवक के अलावा दो अन्य लोग बाइक पर थे। इन्होंने उतरकर तमंचों से कई गोलियां पुष्पेंद्र को मार दीं और तीनों लोग बाइक से गांव की ओर भाग निकले। बताते हैं कि दो हत्यारे गोली मारते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इसकी फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें