फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र हत्याकांड : जेल से उसी दिन मिला था हत्या का फरमान, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल हत्याकांड में भुता थाना पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। इनमें से दो ने उसी दिन जेल जाकर पूरनलाल और पवन से मुलाकात की थी। इन्हें हत्या करने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया गया था। एक आरोपी शूटरों को असलहे उपलब्ध कराने में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र हत्याकांड में जिस तरह आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है, उससे यह बिल्कुल साफ हो गया है कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल व उसका चचेरा भाई पवन ही हत्या के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस ने रविवार को तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जिन्हें परिजनों ने नामजद ही नहीं कराया था। दरअसल पुलिस ने जब पूरनलाल व विपिन से जेल में मुलाकात करने वालों के बारे में जांच की तो पता लगा कि पांच नवंबर को हत्या के दिन ही सुबह के वक्त खरदाह गांव के ही निवासी अवधेश और गंगेश के अलावा रविंद्र निवासी परेवा चुर्रा थाना बिलसंडा (पीलीभीत) बरेली जिला जेल पहुंचे थे। दोनों से पूछताछ में पता लगा कि पूरनलाल व पवन ने उनसे कहा कि पुष्पेंद्र अपने भाई विनोद की हत्या में ज्यादा पैरवी कर रहा है। उसे नहीं मारा गया तो वह लोग जेल में ही सड़ जाएंगे।

एक महीने पहले बनी थी हत्या की योजना
अवधेश ने बताया कि पुष्पेंद्र की हत्या की योजना एक महीने पहले ही पूरनलाल के घर बन गई थी। इसमें पूरनलाल व अर्जुन, सिपिन, विपिन, गौरव के अलावा देवेंद्र निवासी मोहम्मदपुर भजा थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत, पूर्व प्रधान संतोष निवासी चंदपुर थाना क्योलड़िया, भुता के ब्रजेश उर्फ बिरजू व रविंद्र निवासी परेवा चुर्रा थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत शामिल थे। अवधेश खुद भी बैठक में था। यहीं तय हुआ कि पूरनलाल खुद को हत्या से अलग दिखाएगा ताकि कोई फंसे तो वह पैरवी कर सके। तब पूरनलाल दूसरे मुकदमे में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। इंतजार बस सही वक्त का किया जा रहा था। उस दिन जेल में जब उन लोगों ने पूरनलाल को सूचना दी कि पुष्पेंद्र दोपहर गांव आ सकता है। तब पूरनलाल ने कहा कि सही समय है। मौका देखकर उसे निपटा दो। उन्होंने जेल से लौटकर पूरनलाल व पवन का ये फरमान उनके परिजनों को बता दिया। फिर सिपिन व गौरव आदि ने हत्या कर दी।
विज्ञापन


तमंचे मुहैया कराने में गुड्डू गया जेल
- पुलिस ने रविवार को क्योलड़िया थाने के चंदपुर ख्यालीराम गांव निवासी गुड्डू उर्फ भीमसेन को भी जेल भेजा। पुलिस के मुताबिक गुड्डू ने हत्या के लिए आरोपियों को तमंचे उपलब्ध कराए थे।
-
- पुष्पेंद्र की हत्या के चार आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। बाकी की तलाश में टीम लगी है। मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का सटीक खुलासा किया जाएगा। कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा लेकिन कोई दोषी भी नहीं बचेगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें