फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रय केंद्रों पर केवल ढाई सौ क्विंटल धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कृषि उपमंडी स्थल में लगे 14 धान क्रय केंद्रों पर मात्र ढाई सौ क्विंटल ही धान की खरीद की जा सकी है। वहीं, सैकड़ों क्विंटल धान मिल मालिकों द्वारा प्रति दिन खरीदा जा रहा है। धान बाहरी जिलों से लाकर यहां व्यापारी मिल और आढ़तियों के हाथों बेच रहे हैं, जबकि केंद्र प्रभारी धान में नमी बताकर किसानों को लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर धर्मकांटे पर हर सुबह बाहर से लाए जाने वाले धान के ट्रालों की मंडी सज जाती है। मंडी लगने से पहले ही वहां नगर व क्षेत्र के राइस मिल और आढ़ती मालिक पहुंच जाते हैं, फिर धान की खरीदारी शुरू हो जाती है। सोमवार को धान का भाव 1800 और 1850 रुपये के हिसाब से बेचा गया। प्रतिदिन सैकडों क्विंटल धान की बिक्री खुले आम सरकार को भारी राजस्व की चोरी के साथ की जा रही है। यह सब खेल विभाग से मिलकर धड़ल्ले से किया जा रहा है।

एक आढ़ती ने बताया कि पहले यह धान कम कीमत पर खरीद लिया जाता है। उसके बाद यही धान सरकारी दरों पर केंद्रों पर भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं बाहरी जिले से आने वाले धान 9=R को व्यापारी दूसरे जिले में बिक्री कर सकता है, साथ ही जो मिल स्वामी या आढ़ती, इसे खरीदेगा तो उसे 6=R पर खरीदना होगा, लेकिन ऐसा होता यहां नजर नहीं आ रहा है। मंडी समिति के इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल से 6=R के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मिल वाले काटकर उन्हें देते हैं, अभी तक कितने कटे हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि वह मंडी में नहीं है।
विज्ञापन

धान कटने के बाद बढ़ेगी खरीद
एसएमआई अरविन्द कुमार राठी ने बताया कि क्षेत्र का धान अभी नहीं कटा है। इसी माह कट जाएगा तो धान की खरीद बढ़ जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपने धान का रजिस्ट्रेशन मंडी उप स्थल पर कराए जाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें