फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाली को लेकर दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। सीसी रोड पर पानी निकासी के लिए बनाई जा रही नाली निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव स्वाले मुजाहिदपुर में मनरेगा के तहत सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिस पर प्रधान पति वाहिद उर्फ छोटे की मौजूदगी में प्रथम पक्ष के सखावत व दूसरे पक्ष के भूरा खां की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। मारपीट में भूरा खां की पत्नी नाजमा, वाहिद हुसैन की पत्नी सैमा बी और दूसरे पक्ष के सखावत की पत्नी शाइस्ता घायल हो गईं। खंड विकास अधिकारी व लेखपाल ने सूचना के बाद मौका मुआयना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें