बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रहीं खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन संपोलिया, गिट्टे, कंचा और गिल्ली-डंडा जैसे खेलों का आयोजन किया गया।
गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में शिवम कुशवाहा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और नकुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, संपोलिया में वैभव, शिवा, राहुल और नकुल की टीम ने बाजी मारी। फैकल्टी सदस्यों के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगिता में डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. मुनिश कुमार, डॉ. पवन सिंह, डॉ. मुकुल गुप्ता, डॉ. एसडी सिंह, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. देश दीपक, डॉ. विमल कुमार व डॉ. अनिल बिष्ट विजेता टीम का हिस्सा बने।
महिला वर्ग रस्साकसी में साक्षी मलिक की टीम, खो-खो प्रतियोगिता में पीटी उषा टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में मिल्खा सिंह टीम विजेता रही। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का संचार करते हैं। संवाद