फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल में शांत है साइको किलर, मानसिक परीक्षण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइको सीरियल किलर कुलदीप को सेंट्रल जेल-2 की अलग सेल में रखा गया है। जेल प्रशासन उसका शारीरिक व मानसिक परीक्षण कराएगा। उसके हिसाब से उसे रखने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी कुलदीप गंगवार को शुक्रवार शाम जेल में दाखिल किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने जेल प्रशासन को पहले ही उसके बारे में जानकारी दे दी थी। फिलहाल, उसे सामान्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया है। हालांकि, वह शांत है और कोई उत्पात नहीं कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक कुलदीप नशेड़ी है और नशे की तलब में उसके उत्पात करने का खतरा है। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल अस्पताल के चिकित्सक से कुलदीप का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा गया है। उसका मानसिक परीक्षण भी कराया जाएगा। इसके बाद ही उसे सामान्य बंदियों के साथ रखने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें