फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्यारा गिरफ्तार, पर दहशत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के खुलासे के बाद क्षेत्र से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ओर महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई तो कई जगह अब भी वह अकेले घर से निकलने में हिचक रही हैं।
विज्ञापन

शाही कस्बे के आसपास और शीशगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के 25 किमी दायरे में अधिकतर घटनाएं हुई थीं। खेती या अन्य किसी काम से बाहर निकलने वाली महिलाओं की उन्हीं के कपड़ों से गला कसकर हत्या कर दी जाती थी। अब पुलिस ने नवाबगंज इलाके के निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार करके अधिकतर घटनाओं का खुलासा कर दिया है। इससे इलाके की महिलाओं को काफी राहत मिली है।
खजुरिया गांव की बिलासो देवी और कलावती ने कहा कि अब भी खेत पर अकेले जाने में डर लगता है। पुरुषों को साथ लिए बिना वह खेत पर नहीं जातीं। बुझिया गांव की महिलाओं ने बताया कि सही आरोपी पकड़ा गया होगा तो घटनाएं बंद हो जाएंगी। अभी उनके मन में डर है। इसलिए वह समूह बनाकर ही खेतों पर जा रही हैं। लंबे समय तक घटना नहीं हुईं तो ही उनके मन से डर निकल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें