फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर सजावट करने से रोकने का विरोध

Fri, 05 Sep 2025 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। ईद मिलादुन्नबी पर नैनीताल हाईवे पर सजावट करने व जलसे पर रोक लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को तीनों अंजुमनों ने जुलूस न निकालने का ऐलान कर दिया। इसको लेकर भीड़ भी जुटने लगी। हालांकि, समझाने पर सभी मान गए। पुलिस ने सजावट पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर होने वाले जलसा व सजावट पर रोक लगने के बाद पुलिस ने तीनों अंजुमनों के पदाधिकारियों को अलग-अलग बाजारों व गलियों में कार्यक्रम करने की इजाजत दी थी। बताया जा रहा है कि इसको लेकर सहमति भी बन गई। इसके बाद भी बृहस्पतिवार दोपहर नैनीताल हाईवे पर सजावट शुरू कर दी।
पुलिस को जब जानकारी हुई तो सजावट करने वालों को रोक दिया गया। कुछ देर बाद ही तीनों अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ अन्य लोग जुट गए। उन्होंने कहा कि जलसा नैनीताल हाईवे पर ही होगा। ऐसा न होने पर वह जुलूस ही नहीं निकालेंगे। सूचना पर शाम करीब छह बजे एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव तथा सीओ अरुण कुमार सिंह वार्ता करने के लिए थाने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां मौलाना अनवार अहमद कादरी तथा अंजुमन के लोग भी आ गए। वार्ता के बाद पदाधिकारी नैनीताल हाईवे पर सजावट न करने पर सहमत हो गए। मामले में एसडीएम ने बताया कि तीनों अंजुमनों के पदाधिकारियों को पहले ही बता दिया गया था कि नैनीताल हाईवे पर कोई आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें