फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रय केंद्र पर खरीद शुरू नहीं, सरकारी बोरों में भरा मिला धान

विज्ञापन
मीरगंज धान क्रय केंद्र पर सरकारी बोरों में भरा मिला धान
विज्ञापन
तहसील से चंद कदम दूरी पर नथपुरा रोड के केंद्र पर खेल, एसडीएम ने मामले में लिया संज्ञान
विज्ञापन

मीरगंज। तहसील मुख्यालय से कुछ ही कदम दूरी पर नथपुरा रोड पर बने मंडी स्थल पर पांच सरकारी धान क्रय केंद्र में अभी तक धान की खरीद नहीं हुई है, लेकिन लगभग 100 सरकारी बोरों में भरा धान गोदाम में लगाए गए हैं। यह देखकर बुधवार को किसानों ने नाराजगी जताई है।

मंगलवार को अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां सरकारी मोहर लगी 100 बोरियां धान से भरी मिलीं। पूछताछ में केंद्र प्रभारी गोविंद प्रसाद ने कहा कि तौल अभी शुरू नहीं हुई है। मशीन आई है। उससे चेक किया जा रहा है। उसके बाद ही खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह धान किसी किसान के ही हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि यह धान किस किसान के बिना पंजीकरण के ही तोले गए हैं।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश, रामेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, सुनील कुमार और मोबिन व अन्य किसानों ने सवाल उठाया कि जब खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो फिर सरकारी बोरियों में धान कहां से आया और किसके आदेश पर गोदाम में रखा गया? किसानों ने नाराजगी जताते हुए खरीद व्यवस्था में अनियमितता का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई : एसडीएम

एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि ऐसा पाया गया तो गोदाम प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें