फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में नसबंदी का अब मिलेगा पैसा

Tue, 02 Feb 2016 01:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्राइवेट अस्पताल में नसबंदी कराने वाले लोगाें को अब डबल फायदा मिलेगा। इनकी नसबंदी भी होगी और पैसा भी मिलेगा। इनसे नसबंदी की फीस नहीं ली जाएगी। डॉक्टरों को प्रति केस के हिसाब से पैसा दिया जाएगा। अस्पताल व नर्सिंग होम को इसके लिए आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। टीम के निरीक्षण के बाद नसबंदी की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराने पर 2-2 हजार रुपये महिला और पुरुष को मिलते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में नसबंदी कराने पर कोई पैसा नहीं मिलता। बल्कि डॉक्टरों को फीस चुकानी पड़ती है। नसबंदी के प्रति जागरूकता के लिए पिछले साल शासनादेश जारी कर प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना में शामिल करने को कहा गया था। लेकिन इसका असर दिखा नहीं, इसलिए एक बार फिर नए सिरे से कवायद शुरू की गई है। हर जिले को 55 अस्पतालों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
- नर्सिंग होम व अस्पताल को कराना होगा पंजीकरण
हौसला साझेदारी डॉट इन पर जाकर डॉक्टरों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद टीम दौरा कर अनुमति देगी। अस्पतालों को सर्जन का पैनल भी बताना होगा।
- डॉक्टर और व्यक्ति दोनों को मिलेगा फायदा
शासन की ओर से प्राइवेट अस्पताल में नसबंदी कराने पर डॉक्टर को 2000 प्रति केस मिलेगा। महिला व पुरुष को एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। अगर कापर टी लगाता है तो 75 रुपये मिलेंगे। अगर चिकित्सक 10 केस से अधिक करता है तो पैसे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वर्जन-
‘प्राइवेट अस्पताल में नसबंदी का रिकार्ड मिलेगा साथ ही इससे मरीज भी लाभांवित होेंगे। मंडल में 72 अस्पतालों ने पंजीकरण करा लिया है।’
डॉ. सुबोध शर्मा, जेडी हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें