एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि फरार कैदी की तलाश में पुलिस व एसओजी को लगाया गया है। राज्यपाल के कार्यक्रम की वजह से एक दिन तलाश कुछ बाधित रही। अब उसकी तलाश तेजी से की जाएगी। उस पर इनाम भी घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है, क्या आरोप लगाए जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
हत्या के मामले में हुई है उम्रकैद
फतेहगंज पूर्वी के खनी नवादा गांव निवासी हरपाल को पिछले साल जुलाई में हुई सजा के बाद इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल में लाया गया था। उसे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जेल प्रशासन ने गुरुवार को कुछ कैदियों को जेल परिसर के बाहर बने कृषि फार्म पर काम करने भेजा था। जेल वार्डर उन्हें लेकर आए थे। शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर चालक के साथ जोताई में मदद कर रहा हरपाल अचानक कूदकर फरार हो गया था।
एसएसपी ने घोषित किया है इनाम
जिस दिन हरपाल फरार हुआ था, उसी दिन उसकी पत्नी, बेटी के साथ फतेहगंज पूर्वी स्थित गांव से उससे मिलने जेल आने वाली थी। रास्ते में देर होने की वजह से वह जेल की बजाय अपने मायके कैंट के नकटिया में रुक गई थी। वहीं हरपाल पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस व एसओजी के साथ ही जेल कर्मियों की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।