यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल बोलीं- वैज्ञानिक गांवों में जाएंगे तो दूर होगी समस्या
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि वैज्ञानिक व चिकित्सकों को चाहिए कि वह गांवों में जाकर धरातल पर पशुओं से संबंधित रोगों के निदान पर काम करें। गांव में किसान व महिलाएं आपको इस बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से बताएंगे, तभी आप अच्छा उपचार कर सकेंगे।
यह भी कहा कि आप लोग पशु चिकित्सा व शोध के लिए सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं, ऐसा करके आप कृषि व पशु संरक्षण को बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को मेडल नहीं मिला है, वह निराश न हों और इसके लिए अभी से ज्यादा मेहनत करें।
यह भी पढ़ें- Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनें, इनमें छह इज्जतनगर मंडल की; देखें डिटेल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी बोले- मूक पशुओं को आपसे मिलेगा नया जीवन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्र-छात्राओं से कहा कि पशुओं की मूक आवाज और समस्या आप लोग ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। आपके उपचार करने से पशुओं को नया जीवन मिलेगा। इस संस्थान के शिक्षकों की वर्षों की साधना के प्रतिफल के रूप में आप लोगों को यह डिग्री मिली है।
अपेक्षा है कि अपने ज्ञान से पशु बीमारियों का निदान, टीकाकरण आदि पर जोर दें। उन्होंने कोरोना के दौर में आईवीआरआई की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा से इतर मानव जीवन बचाने को दो लाख से ज्यादा परीक्षण इस संस्थान ने किए। लंपी के दूसरे चरण में जब गोवंश चपेट में आने लगे तो भी आईवीआरआई ने उल्लेखनीय कार्य किया।
राष्ट्रगान से शुरू हुआ दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगान से हुआ कार्यक्रम का आगाज
राष्ट्रपति करीब साढ़े दस बजे वायु सेना के विशेष वायुयान से बरेली पहुंचीं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह उनके साथ ही आए थे। हवाई अड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य अतिथियों ने उनका स्वागत किया।
करीब 15 मिनट के अंतराल में आईवीआरआई ऑडिटोरियम में पहुंचीं राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। कार्यक्रम पौने 12 बजे समाप्त हो गया। कार्यक्रम का प्रारंभ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक त्रिवेणी दत्त ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के लिए बनाए गए चार सेफ हाउस
राष्ट्रपति के आगमन के देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर के दो निजी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व आईवीआआई परिसर को सेफ हाउस बनाया गया। जहां पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी व्यवस्था की गई। राष्ट्रपति के काफिले में दो एएलएस एंबुलेंस भी मौजूद रहीं। वहीं, राष्ट्रपति की वापसी तक सभी चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
संबंधित खबर- UP : राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई VVIP आज बरेली में, मार्गों पर डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर घर से निकलें
ये स्टाफ रहा तैनात
सुरक्षा प्रभारी एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बरेली जोन के सभी जिलों से राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में फोर्स मंगाया गया। इस कार्यक्रम में पांच एसपी, नौ एएसपी, 18 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 300 महिला सिपाही, 700 सिपाही व होमगार्ड लगाए गए। चार कंपनी पीएसी भी कार्यक्रम स्थल व अन्य संवेदनशील जगहों पर तैनात रहेगी।