खड़े ट्रक में घुसी ईको कार, चालक की मौत
भमोरा में तेज रफ्तार ईको कार चालक बरेली-बदायूं रोड पर देवचरा बल्लिया चौराहे पर गलत दिशा से ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में घुस गया, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बरेली के नेकपुर निवासी सतीश (28) बदायूं से नौ सवारी लेकर बरेली जा रहे थे। देवचरा-बल्लिया चौराहे पर रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में टकरा गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी। गनीमत रही कि ईको कार में सवार नौ सवारी सुरक्षित बच गए, जिन्हें मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।