फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.40 से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीएस में पंजीकरण के लिए भी आगे नहीं आए बकायेदार
विज्ञापन

बरेली। बिजली निगम ने जिले में 1.40 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है। 15 दिसंबर से 26 फरवरी तक चली बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दौरान भी इन बकायेदारों ने न तो भुगतान किया और न ही ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया।
जिले में बिजली निगम के चार लाख से ज्यादा बकायेदार हैं। बकाया वसूली के लिए बिजली निगम ने ओटीएस योजना लागू की थी। योजना के तहत ब्याज और सरचार्ज में शत प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ओटीएस के तहत बकाया भुगतान का छूट का लाभ लेने के लिए एक लाख बकायेदार उपभोक्ताओं ही आगे आए। तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इनमें 1.40 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विपुल गौतम ने बताया कि इन 1.40 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की टीमों का गठन कर दिया गया है। अप्रैल के अंत तक अभियान चलाकर वसूली की जाएगी और कनेक्शन काटे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें