फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैट की तैयारी, छात्र उपस्थिति बढ़ाना रहेगा चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) 25 और 26 नवंबर को कराया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है, लेकिन छात्र उपस्थिति बढ़ाना विभाग के लिए चुनौती लग रहा है। न्याय पंचायतों में परीक्षाएं कराने की 146 कर्मचारी व अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुचिता के साथ परीक्षा कराने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी परीक्षा के दोनों दिन प्रत्येक न्याय पंचायत के कम से कम 10-10 विद्यालयों में जाएंगे। वहीं, बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने ऑनलाइन बैठक कर परीक्षा की तैयारी संबंधी शिक्षकों को निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों को काला पेन दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो। साथ ही उन प्रधानाध्यापक को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई, जिनका परिणाम व विद्यार्थियों की हाजिरी अधिक होगी। 25 नवंबर को कक्षा एक से तीन व 26 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा परख एप के माध्यम से कराई जाएगी। ओएमआर शीट स्कैन करने के बाद विद्यालय में दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी। कक्षा तीन तक की ओएमआर शीट शिक्षक व चार से कक्षा आठ तक की विद्यार्थी भरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें